वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में तहबरपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब की तस्करी करने वाले तीन अंतरप्रांतीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो लाख 21 हजार 400 रुपये की 480 बोतल शराब को बरामद किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी पंजाब प्रांत के रहने वाले हैं।