फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी देवगांव में दो डॉक्टर समेत तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित;video

आजमगढ़ जिले में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एनआर वर्मा ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगांव और 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, लालगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी देवगांव में दो चिकित्सक और एक कनिष्ठ सहायक बिना अनुमति अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने तीनों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने सबसे पहले सीएचसी देवगांव का निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाएं संतोषजनक मिलीं, लेकिन उपस्थिति पंजिका की जांच में कनिष्ठ सहायक विवेकानंद तिवारी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. फणीस और मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश कुमार बिना पूर्व सूचना अथवा स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, लालगंज का निरीक्षण किया। अस्पताल में चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति संतोषजनक मिली और आवश्यक दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थीं। अस्पताल परिसर, ओपीडी और अन्य वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेहतर पाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें