आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र की पांच वर्षीय मासूम से दरिंदगी करने वाले देवइत गांव निवासी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात करीब 9.20 बजे थाना प्रभारी अनुराग कुमार अपनी टीम के साथ देवरिया राजधरपुर गांव के पास आरोपी की घेराबंदी कर रहे थे, तभी भागने की कोशिश कर रहे जावेद ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।