आजमगढ़ के नरौली-भंवरनाथ फोरलेन मार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को समाजसेवी विनीत सिंह रिशू के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना आयोजित किया गया। धरने की शुरुआत गांधीवादी तरीके से करते हुए समाजसेवियों ने परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और इसके बाद शांतिपूर्वक धरने पर बैठकर अपनी मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा।