आजमगढ़ शहर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं भव्य भजन संध्या ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ी ही दिव्यता के साथ हुआ। पंडाल में बालाजी महाराज, रानी सत्ती दादी और खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की नयनाभिराम झांकी सजाई गई थी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से ज्योत प्रज्ज्वलित कर भगवान को 56 भोग अर्पित किया। ‘जय श्री राम’ और ‘जय बालाजी’ के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।