समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे। जनपद आगमन के दौरान उन्होंने सठियांव क्षेत्र में पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करौली के आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोला।