फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ पहुंचे आरएसएस के कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने दिया संदेश

आजमगढ़ नगर पंचायत फूलपुर स्थित एलपीजे परिसर में मंगलवार को एक भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन स्व. शिवप्रसाद जायसवाल और उनके दो भाइयों, स्व. रामचंद्र जयसवाल एवं डॉ. राम प्रसाद जायसवाल की प्रतिमाओं का अनावरण विधिवत पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि मुझे इन स्वयंसेवक बंधुओं की प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला, जिसके लिए मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस नवरात्रि में समाज की मलीनता दूर हो और हम अपने पूर्वजों का पितृ ऋण चुकाएं। समाज सेवा के माध्यम से समाज ऋण को चुकाया जा सकता है। शिवप्रसाद जायसवाल ने आपातकाल में संघर्ष किया, जबकि डॉ. राम प्रसाद ने चिकित्सा के क्षेत्र में निशुल्क शिविर आयोजित किए। राम चंद्र जायसवाल ने भी सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता। विशिष्ट अतिथि महंत बालक नाथ जी ने कहा कि जायसवाल बंधुओं ने समाज के उत्थान के लिए अपने परिवार को भी जोड़ा। वे वंदनीय हैं। अध्यक्ष आलोक चक्रवाल ने कहा कि यह एक दुर्लभ क्षण है, जहां हमें तमाम विभूतियों का सानिध्य मिल रहा है। संप्रदाय ने राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें