केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान आजमढ़ के आंबेडकर पार्क में पासी स्वाभिमान एकता सम्मेलन पहुंचे जहां इन्होंने कहा कि जब से पीएम ने उनको केंद्रीय मंत्री बनाया तभी से समाज में काफी उत्साह है। इस उत्साह के दम पर हम उपचुनाव में जीत हासिल करेंगे। कहा कि जब से उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री बनाया है तभी से पासी समाज में काफी उत्साह है। इसी क्रम में आजमगढ़ में भी पासी समाज के द्वारा उनको बुलाया गया है। आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि जैसे ही उपचुनाव की घोषणा होगी भाजपा पूरी तैयारी के साथ हर सीट पर लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। कहा कि आज पासी समाज बहुत ही उत्साहित है। कार्यक्रम में भारी संख्या में जनपद के दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से लोगों की भीड़ उमड़ी रही और पूरा पार्क व कलेक्ट्रेट क्षेत्र भरा रहा।