फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा स्टैंड पर लाखों की लागत से बने रैन बसेरे में छलकते हैं जाम, VIDEO

ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर रैन बसेरा का निर्माण कराया गया है। वर्तमान में इसकी दशा अत्यंत ही दयनीय हो गई है। यह शराबियों का अड्डा बनकर रह गया है। धूल धूसरित गद्दे और शराब की बोतलें इसमें फेंकी हुई हैं। हालत ऐसी है कि जैसे वर्षों से इसकी सफाई तक नहीं की गई है। जिलाधिकारी कार्यालय व सिविल लाइन चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित रिक्शा स्टैंड पर लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। ताकि बाहर से आने वाले लोगों को ठंड के मौसम में इधर उधर न भटकना पड़े। साथ जो लोग सिर छिपाने की जगह न होने पर सड़कों के किनारे अपना डेरा जमाते हैं। पुलिस ऐसे लोगों को रैन बसेरे तक पहुंचाती है। वर्तमान में ठंड शुरू होने वाली है, मौसम विभाग दो से तीन दिन में तापमान गिरने की संभावना जता रहा है। वहीं अभी तक इस रैन बसेरे को सुदृढ़ नहीं किया गया है। रैनबसेरे की सीढि़यों से लेकर अंदर तक गंदगी का अंबार लगा हुआ है। अंदर गद्दे और बेड तो हैं लेकिन उन पर धूल की मोटी परत जमी हुई है। शराब की बोतल और जल जीवन मिशन की पाइप के साथ ही कबाड़ रखा हुआ है। मंगलवार को की गई पड़ताल में कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें