आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के महाजी देवरा जदीद (जमुनिहवा) गांव में मंगलवार की शाम मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट के दौरान विपक्षी द्वारा भाले से वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।