आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम रैचन्दपट्टी में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और आरोपियों के खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।