फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में पिकअप सवार बदमाशों ने पुलिस वालों को मारी टक्कर, चार घायल, एक की हालत गंभीर

आजमगढ़ में पिकअप सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात अहरौला थाने के चार पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर घायल दिया। इसके बाद पिकअप को छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस घटना में घायल एक होमगार्ड की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात लगभग नौ बजे अहरौला से बूढ़नपुर की तरफ जा रही तेज गति पिकअप वैन ने पीआरडी 112 बाइक सवार पुलिस कर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार 112 पीआरबी के आरक्षी और साथ में सवार एक होमगार्ड हमराही गंभीर रूप से घायल हो गए। ठीक उसी समय शाहपुर मेले से ड्यूटी कर वापस आ रहे थाने के दो आरक्षी भाग रही पिकअप का पीछा किए इस दौरान पिकअप सवारों ने दोनों आरक्षियों को भी टक्कर मार घायल कर दिया। जानकारी होते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। रेड़हा बिजली पावर हाउस के पास पिकअप को सड़क के किनारे झाड़ियों में छोड़कर चालक व सवार फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना पर मौके पर सीओ बूढ़नपुर किरणपाल सिंह थाना अध्यक्ष मनीष पाल जांच पड़ताल में जुट गए। घायल पुलिस कर्मियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले जाया गया जहां से एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं सूत्रों की मानेे तो पिकअप में लगभग तीन से चार लोग सवार थे। इनके पशु तस्करी के धंधे से जुड़े होने कि बात कही जा रही है। पिकअप में रस्सी और चाकू भी मिला है। जिले के उच्च अधिकारियों को पिकअप से पुलिस कर्मियों के घायल होने की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें