फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में युवक ने अवैध असलहे से फायर किया, संयोग था कि गोली नहीं चली, जमीनी विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल

रौनापार थाना क्षेत्र गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष से कट्टा से फायर की कोशिश करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है। वायरल वीडियो रौनापार थाना क्षेत्र के पहिया गांव का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखने में आ रहा है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो रही है। इसी बीच एक युवक ने कट्टे में गोली लोडकर दूसरे पर फायर कर दिया लेकिन संयोग ही था कि गोली मिस हो गई और उक्त युवक की जान बच गई। इसके बाद उक्त युवक दूसरी गोली भरने की कोशिश करने लगा तभी मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसका कट्टा छीन लिया। इस मामले में गांव निवासिनी माधुरी ने बुधवार को थानाध्यक्ष रौनापार को शिकायत पत्र सौंपकर गुहार लगाई और दोषी युवक पर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट का आठ-10 लोगों के आपस में मारपीट करने का मामला संज्ञान में आया है। इसमें एक युवक असलहा लिए हुए भी दिखाई दे रहा है। इस मामले की जांच एसओ रौनापार को करने का निर्देश दिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें