फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में सात गांवों की लगभग 5000 की आबादी 'चह' से करती है आवागमन;video

दाउदपुर-ककरहटा कोलघाट पर तमसा नदी पर स्थायी पुल न होने से लगभग 5000 लोग जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हैं। लोग बांस-बल्ली से बने एक अस्थायी पुल 'चह' का उपयोग कर रहे हैं, जो आजमगढ़ सदर और मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ता है। इस पुल के अभाव में हर दिन यात्री, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं, अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं। बाढ़ आने पर यह अस्थायी पुल बह जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। तमसा नदी के एक ओर पल्हनी विकास खंड और दूसरी ओर सठियांव विकास खंड पड़ता है। पल्हनी विकास खंड के चिंवटहीं, सलारपुर, दाउदपुर, भीतरी मंझरिया और सठियांव विकास खंड के ककरहटा कोल घाट, मनचोभा, उकरौड़ा जैसे आजमगढ़ सदर के गांव इस समस्या से प्रभावित हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें