फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में सात मंजिला पुलिस परिवार आवास का किया शिलान्यास, VIDEO

आजमगढ़। शुक्रवार को जीयनपुर थाना परिसर में पुलिस परिवार आवास निर्माण परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन चिराग जैन ने किया। बताया कि परियोजना के तहत पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए टू बीएच के सुविधाओं से युक्त सात मंजिला आधुनिक आवासीय भवन बनाया जाएगा। भवन में शौचालय सहित अन्य आवश्यक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय व्यवस्था मिल सकेगी। इसके बाद उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेख, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जनसुनवाई एवं अपराध नियंत्रण कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी प्रदान किए। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष जीयनपुर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें