आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली पुलिस ने नकली नोटों की तस्करी में संलिप्त तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 100-100 रुपये के कुल 100 नकली नोट बरामद किए गए। इसकी कुल राशि एक लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त उनके पर पास से पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद जाली नोट को आरोपी फूलपुर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा के मेले में खपाने की तैयारी में थे। पकड़े गए आरोपियों में एक फूलपुर का और दो लखनऊ जनपद के निवासी हैं।