फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रांसफार्मर से टकराकर डीजल टैंकर पलटा, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

गोरखपुर से डीजल लेकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप की ओर जा रहा टैंकर सोमवार को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी-मिर्जापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास हादसे का शिकार हो गया। बिजली के पोल पर लगा ट्रांसफार्मर भी गिर गया। इसके तुरंत बाद तेज धमाके के साथ टैंकर में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि आसपास मौजूद लोग चाहकर भी टैंकर के पास नहीं जा सके। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियों को लगाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें