फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में खेत मजदूर यूनियन का प्रदर्शन, उठाई मजदूरों की मांग

उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को स्मार्ट मीटर व्यवस्था को वापस लेने, मनरेगा को ईमानदारी से लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यालय पर धरना दिया। इसके बाद जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। धरने का संबोधित करते हुए खरपत्तू राजभर ने कहा कि मजदूरों के लिए केंद्रीय कानून आज तक नहीं लाया गया। इतना ही नहीं मनरेगा का बजट बढ़ाने की वजाय घटाया जा रहा है। जिसके कारण मनरेगा मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। कामरेड दुर्बली राम ने कहा कि शिक्षा का बाजारीकरण होने के कारण मजदूरों को बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रही है। मखड़ू राजभर ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल है। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंतेयाज वेग ने कहा कि अपने हक के लिए किसानों मजदूरों को एक होकर आंदोलन चलाना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें