फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जमीन विवाद में चली गोली, आरोपी ने पहले नाना को बुलाया, नहीं आने पर नाती को मार दी गोली; युवक हिरासत में

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सतना बलुआ गांव में बीती देर रात लक्ष्मी पूजा के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, महिलाएं लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर रही थीं। इस दौरान गांव का ही एक व्यक्ति श्यामलाल पटेल, राम रूप के दरवाजे पर रखी मूर्ति के पास पहुंचा और बैठ गया। कुछ देर बैठने के बाद पड़ोसी प्रदीप कुमार पटेल (23) पुत्र प्रेमचंद भी शराब के नशे में मूर्ति के पास पहुंचा। उस समय महिलाएं पूजा कर रही थीं और बच्चे पटाखा फोड़ रहे थे। इसी दौरान उसने अवैध असलहे से फायर शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी माता सुनीता व दो भाई सुजीत और भोलू ने उसको पकड़ घर के अंदर कर दिया और ताला बाहर से बंद कर दिया। उसके बाद वह सीढ़ी के रास्ते छत पर पहुंच शौचालय पर कूद कर नीचे आ गया और मूर्ति के पीछे जाकर धूप नाथ के घर पहुंचा। उसने अवनीश से धूप नाथ के बारे में पूछा और कहा कि उनको बुलाकर लाओ। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें