रामनगरी अयोध्या में भी पीसीएस प्री की परीक्षा हो रही है। यह परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे 11:30 बजे तक हो चुकी है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। यह परीक्षा 27 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इसमें 11,952 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। पहली पाली की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने परीक्षा का अनुभव साझा किया। परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों ने कहा कि व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं और प्रश्नपत्र भी आसान था। आईए जानते हैं क्या कह रहे हैं पीसीएस प्री परीक्षा के अभ्यर्थी।