विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर निर्मला जन सेवा समिति, अयोध्या के तत्वावधान में जागरूकता शिविर एवं कैंसर रोकथाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को बाबू बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित इस शिविर में बच्चों और छात्राओं को कैंसर के प्रारंभिक लक्षण, महिलाओं एवं पुरुषों में होने वाले सामान्य कैंसर, जीवनशैली और आहार से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में फ्री परामर्श उपलब्ध कराया गया और उच्च संस्थानों में उपचार के लिए सही मार्गदर्शन भी दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम गुप्ता, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। समिति की ओर से डॉ समीक्षा ने संदेश दिया गया जागरूकता ही सबसे बड़ा उपचार है। साथ ही समाज को स्वस्थ, जागरूक और भयमुक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया। प्रतिभागियों से कैंसर के प्रति चुप्पी तोड़ने और सही जानकारी अपनाने की अपील की।