फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विश्व की सबसे छोटी महिला 14 कोसी परिक्रमा में अयोध्या पहुंची

14 कोसी परिक्रमा मेले में दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे पहुंचीं। 32 वर्षीय ज्योति नागपुर, महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वे कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं और अपने कद को लेकर कई विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं। अयोध्या पहुंची विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। ज्योति ने कहा कि मैं बहुत साल बाद भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या आई हूं। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं भगवान श्रीराम जी के दर्शन करना चाहती हूं। उन्होंने देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि सभी को मेरी ओर से जय श्रीराम। मौसम बहुत अच्छा है, और मैं सभी लोगों से कहूंगी कि भगवान श्रीराम सब पर कृपा करें और सबकी सुरक्षा करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें