फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सावन झूला मेला में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए रेलवे ने कसी कमर, डीआरएम ने किया अयोध्या का दौरा

रामनगरी का प्रसिद्ध सावन झूला मेला शुरू हो गया है। सावन मेले की तैयारी के लिए रेलवे ने भी कमर कस ली है। रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील वर्मा शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। सावन मेले की तैयारी व ट्रेनों के संचालन के संबंध में जिला प्रशासन के साथ बैठक की। बैठक में कमिश्नर गौरव दयाल, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर मौजूद रहे। डीआरएम सुनील वर्मा ने बताया कि अयोध्या में ट्रेनों के परिचालन में कुछ समस्याएं आती हैं। इसमें हम राज्य सरकार से सहयोग लेते रहते हैं। ट्रेनों के संचालन में जो समस्याएं आती हैं, वह प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में रखी गई है। अयोध्या जिला प्रशासन से ट्रेनों के संचालन में हमेशा से सहयोग मिलता रहा है। ट्रेनों के संचालन के लिए एक्शन प्लान भी बैठक में प्रस्तुत किया गया। अयोध्या में सावन मेले के दौरान श्रद्धालुओं की जो भीड़ आती है, उसके बारे में भी जिला प्रशासन से चर्चा हुई है। अयोध्या में समय-समय पर त्योहार के दौरान भीड़ ज्यादा आने की संभावना रहती है। उसी हिसाब से ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था की जाती है। ट्रेनों का परिचालन भी सुगम तरीके से हो सके, इसके लिए भी चर्चा हुई है। अयोध्या रेल खंड पर ट्रेन रूटीन तौर पर संचालित होती रहती है। क्राउड मैनेजमेंट के लिए जो हमारे प्रोटोकॉल हैं, उसको हम समय-समय पर देखते रहते हैं।जरूरत पड़ने पर कई स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाती है। राम मंदिर में जब प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ था, उस समय भी रेलवे ने अपनी पूरी तैयारी के साथ अपनी भूमिका निभाई थी और जब भी कोई त्योहार अयोध्या में होता है तो रेलवे अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें