फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्मार्ट मीटर का लोगों ने जताया विरोध, योगी सरकार से स्मार्ट मीटर हटाने की की अपील

अयोध्या शहर के ककरही बाजार, बेगमगंज गढ़ैया मोहल्ले में स्मार्ट मीटर को लेकर मजदूरी करने वाले, सब्जी बेचने वाले और घरों में चौका-बर्तन कर जीवन यापन करने वाली महिलाओं ने एकत्र होकर विरोध जताया। विरोध जताने वाले लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में बढ़ोतरी हो गई है, जिससे उनका घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पहले जहां किसी तरह बिजली का खर्च संभल जाता था, वहीं अब स्मार्ट मीटर के कारण रिचार्ज खत्म होते ही बिजली कट जा रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। विरोध जताते हुए स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तत्काल हटाने की मांग की। उत्तर प्रदेश सरकार, खासकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि गरीबों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था पर पुनर्विचार किया जाए। और स्मार्ट मीटर हटा कर जो पहले मीटर लगा था और बिल हर महीने आता था उसी को लगाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें