फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर का निर्माण पूरा होने का संत और श्रद्धालुओं में छाया उल्लास, अब सभी को ध्वजारोहण के लिए पीएम मोदी के आने का इंतजार

राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने का उल्लास संतों के साथ श्रद्धालुओं में छाया हुआ है। रामलला के भव्य महल में विराजने का 500 वर्षों का लंबा इंतजार सिर्फ पांच वर्ष में पूरा हो जाने से हर कोई अभिभूत है। अब 25 नवंबर की ऐतिहासिक तारीख का हर किसी को इंतजार है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत पूरी तरह से बन चुके राम मंदिर के शिखर पर ध्वज पताका फहराएंगे। इसकी तैयारी में राम मंदिर भवन निर्माण समिति और राम मंदिर ट्रस्ट दोनों जुटे हुए हैं। इस बीच राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद अपने आराध्य के दर्शन के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालु खुशी से सराबोर हैं। हर कोई राम मंदिर और दिव्य अयोध्या के निर्माण के लिए पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा कर रहा है। अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालु एक बार फिर 25 नवंबर को यहां आने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। उनकी इच्छा है कि जिस तरह से पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन और फिर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की थी, उसी तरह से उनकी मौजूदगी में होने वाले ध्वजारोहण समारोह का भी वह हिस्सा बन सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें