फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा मामले पर पप्पू यादव के संसद प्रदर्शन का अयोध्या में विरोध

संसद में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर सांसद पप्पू यादव के प्रदर्शन पर अयोध्या में विरोध तेज हो गया है। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी लगातार राम मंदिर को लेकर राजनीति कर रही हैं। महंत राजू दास ने संत समाज से अपील की है कि पप्पू यादव और सनातन धर्म का अपमान करने वालों का विरोध किया जाए। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी, पप्पू यादव और सपाइयों का जूता लेकर स्वागत किया जाना चाहिए। महंत ने यह भी कहा कि किसी अन्य धर्म के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन करने की हिम्मत कोई नेता नहीं करता, लेकिन सनातन को बार-बार निशाना बनाया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें