थाना रौनाही क्षेत्र के करेरू गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि पत्नी ने पहले अपने पति की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने 22 दिन के दुधमुंहे बच्चे और पति के शव को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद महिला घर से निकल गई और अयोध्या-लखनऊ रेल खंड पर देवराकोट के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इधर, कमरे में बंद नवजात शिशु की भी भूख-प्यास के कारण दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, लिंक अफसर आशीष निगम और रौनाही पुलिस टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय मृतक के माता-पिता खेत में गेहूं काटने गए हुए थे। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। इलाके में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है।