फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निषाद राज जयंती पर निषाद राज की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 05 Apr 2026 04:50 PM IST

अयोध्या में आज महाराजा निषाद राज जयंती के अवसर पर शहर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं टेढ़ी बाजार स्थित निषादराज चौराहे पर निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद के नेतृत्व में महाराजा निषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने समाज के लोगों के साथ पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि अयोध्या की पहचान प्रभु श्रीराम के साथ-साथ महाराजा निषाद राज के बिना अधूरी है । इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। संतोष निषाद ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें