फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मतदाता सूची में 23 हजार वोटर घटे, अब 16.33 लाख मतदाता बनाएंगे गाँव की सरकार

पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या में करीब 23 हजार की कमी दर्ज की गई है। ड्राफ्ट सूची में 16,56,924 मतदाता थे, जो संशोधन और सत्यापन के बाद घटकर 16,33,968 रह गए हैं। जिले के 11 विकास खंडों में केवल तारुन ब्लॉक में 391 मतदाता बढ़े हैं, जबकि शेष 10 ब्लॉकों में मतदाताओं की संख्या घटी है। सबसे अधिक 4,019 मतदाता बीकापुर ब्लॉक में कम हुए हैं। सूची पुनरीक्षण के दौरान 92,033 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए गए। वहीं 81,569 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि कुल 1,04,525 नाम सूची से हटाए गए। अंतिम सूची के प्रकाशन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उत्सुकता रही, लेकिन कई ग्राम पंचायतों में बुधवार देर शाम तक मतदाता सूची उपलब्ध नहीं हो सकी। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में सूची वितरण में देरी के कारण ग्रामीणों और बीएलओ को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें