फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महाशिवरात्रि पर विघ्नेश्वर शिवनाथ मंदिर में शिव पार्वती का विवाह संपन्न

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित विघ्नेश्वर शिवनाथ मंदिर में भगवान शिव और पार्वती के विवाह के बाद सामाजिक समरसता और सेवा भाव का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी जरूरतमंद कन्याओं का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विधिवत संपन्न कराया गया। आयोजन में पूर्व पार्षद दिलीप यादव एवं उनकी धर्मपत्नी मिथिलेश यादव का विशेष सहयोग रहा। वैदिक मंत्रोच्चार और विवाह की पारंपरिक रस्मों के बीच दोनों कन्याओं ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भगवान शिव की पांच प्रतीकात्मक बरातें निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसके अलावा जागरण में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें