फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गुरु धाम में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ, अखंड नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

गुरु धाम स्थित बंगाली बाबा के स्थान पर तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। महोत्सव की शुरुआत श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ और अखंड नाम संकीर्तन के साथ हुई। इससे पूर्व आश्रम से सरयू तट तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में संत, महंत और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में जय श्रीराम और हरिनाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीरामचरितमानस का पाठ प्रारंभ हुआ, जो 28 जुलाई को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। इसके साथ ही लगातार चल रहा अखंड नाम संकीर्तन भी उसी दिन संपन्न होगा। महोत्सव के अंतिम दिन 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बंगाली बाबा एवं गुरु परंपरा के आचार्यों का पूजन-अर्चन किया जाएगा। इस दौरान संतों का आशीर्वचन, भंडारा और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। गुरु धाम के व्यवस्थापक गदाधर ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने के लिए कोलकाता, दिल्ली, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सैकड़ों श्रद्धालु और अनुयायी अयोध्या पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और दर्शन की सभी व्यवस्थाएं आश्रम की ओर से की गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें