फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भीषण गर्मी में एसी-कूलर की बढ़ी मांग, पिछले साल से दोगुनी हुई बिक्री

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 22 May 2026 03:38 PM IST

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान का असर अब इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। शहर में एसी और कूलर की मांग पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई है। गर्मी बढ़ते ही बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सबसे ज्यादा मांग एसी की देखी जा रही है। वहीं जिन ग्राहकों का बजट थोड़ा कम है, वह कूलर खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ बनी हुई है। सिविल लाइंस स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार जसवीर सिंह ने बताया कि इन दिनों प्रतिदिन 40 से 50 एसी की बिक्री हो रही है। इसके अलावा 25 से 30 कूलर भी रोज बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों में सबसे ज्यादा 1.5 टन एसी की मांग है, क्योंकि यह मध्यम आकार के कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। दुकानदारों के अनुसार गर्मी से बचने की लिए ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के साथ बिक्री में और तेजी आएगी। कई दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए छूट भी दे रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें