फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Ayodhya: रामनगरी को एक और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात देगी योगी सरकार

ishwar ashish Updated Wed, 25 Jun 2025 02:05 PM IST

योगी सरकार रामनगरी को एक और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का तोहफा देने जा रही है। शहर के साहबगंज में पुराने बंद पड़े सीतापुर नेत्र चिकित्सालय को तोड़कर रामपथ के उत्तर और दक्षिण तरफ की जमीन पर 300 शैय्या चिकित्सालय बनाया जाएगा। यह हॉस्पिटल रामपथ पर अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम के बीच में बनाया जाएगा, जहां पर आसानी से बीमार लोग पहुंच सकेंगे। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि प्रस्तावित भूमि चौक गुलाबबाड़ी के निकट रामपथ पर स्थित है। यह सुगम आवागमन के लिए उपयुक्त है। इसके साथ ही प्रस्तावित भूमि से लगभग 2.5 किमी की दूरी पर जिला चिकित्सालय स्थित है। लगभग चार किमी की दूरी पर श्रीराम चिकित्सालय, छह किमी की दूरी पर मेडिकल कालेज व लगभग पांच किमी की दूरी पर श्रीरामजन्मभूमि मंदिर स्थित है। प्रस्तावित भूमि सभी चिकित्सालयों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से कनेक्ट है, जिससे रेफर मरीजों को पहुंचने में सुविधा होगी। डीएम ने बताया कि शासन में फाइनल अप्रूवल में गया है। पहले पुरानी बिल्डिंग को गिराया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सीतापुर अस्पताल की भूमि पर एक तरफ अस्पताल का निर्माण होगा और दूसरी तरफ अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के लिए आवासीय भवन बनाए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें