रामनगरी को इस वर्ष लक्ष्मण पथ की सौगात मिलने वाली है। यह पथ 6.07 किमी. लंबा है। इस परियोजना की लागत 180 करोड़ रुपये है। निर्माण खंड-तीन इसकी कार्यदायी संस्था है। फोर लेन पथ के पिच की चौड़ाई 30 मीटर है।.पटरी व स्लोप आदि लेकर यह 45 मीटर है। लक्ष्मण पथ का गुप्तारघाट-नयाघाट बंधा के समानांतर निर्माण हो रहा है। सड़क की चौड़ाई 30 मीटर होने से अयोध्या-बिल्वहरिघाट बंधे की तरह इस पर भी हेलीकाप्टर उतारा जा सकेगा। इसके अलावा गुप्तारघाट से लक्ष्मण पथ होते हुए सीधे अयोध्या पहुंचा जा सकेगा। वीआईपी दौरे के लिए भी इस मार्ग का प्रयोग होगा। भीड़ नियंत्रण में भी इस मार्ग की अहम भूमिका होगी। इसके निर्माण का 60 फ़ीसदी काम पूरा हो चुका है, कार्यदायी संस्था की मानें तो मार्च के अंत तक यह पथ बनकर तैयार हो जाएगा।