फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अहमदाबाद विमान हादसे में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए संतों ने किया हवन

बीते दिनों अहमदाबाद के विमान हादसे में लगभग 240 लोगों की मौत हुई थी। इसमें विमान सवार 242 सदस्यों में एक व्यक्ति बचा था। अहमदाबाद विमान हादसे ने देश को झकझोर दिया था। रविवार को अयोध्या के साधु-संतों ने विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान किया। साकेत भवन मंदिर पर संत- धर्माचार्यों ने मृत आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ किया। इसके बाद हवन कर दिवंगत आत्माओं की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की। बताते चलें कि 12 जून को अहमदाबाद में विमान हादसा हुआ था। इसमें 242 लोगों की मौत के बाद 232 लोगों के शवों की डीएनए के जरिये पहचान हुई है। शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इस बीच अयोध्या के साधु-संतों ने अहमदाबाद विमान हादसे में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ कर हवन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें