फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 22 तक समाधान नहीं हुआ तो, 23 को किसान महापंचायत करेगा भाकियू

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 18 Mar 2026 04:38 PM IST

सोहावल तहसील प्रशासन द्वारा 22 मार्च तक समस्याओं का समाधान न किए जाने पर 23 मार्च को तहसील परिसर में किसान महापंचायत आयोजित होगी। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने बुधवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना ज्ञापन अधिकारियों को दिया। भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई की ओर से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 16 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना जारी है। जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने प्रशासन पर समस्याएं सुलझाने के बजाय उलझाने और कार्यकर्ताओं से बदसलूकी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यह बर्दाश्त नहीं होगा। राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि वर्षों पुराने कब्जों पर निर्माण रोकना गलत है और अवैध वसूली की जा रही है। साथ ही, राजस्व मामलों व अवैध कब्जों पर कार्रवाई में प्रशासन विफल है। इस मौके पर कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें