फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल संचालन के लिए तैयारियां तेज

अयोध्या में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल संचालन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने दीवानी न्यायालय परिसर से “न्याय रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में आयोजित किया जाएगा।न्याय रथ का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी देना है। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इस रथ के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को मेगा कैंप से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, जिससे पात्र व्यक्तियों को विधिक सहायता, परामर्श और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सके।कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रजनी शुक्ला, सीजीएम सुधांशु शेखर उपाध्याय, एसीजीएम महेंद्र पासवान, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका मिश्रा सहित न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें