प्रतिष्ठा द्वादशी की दूसरी वर्षगांठ पर अयोध्या में आस्था का विभिन्न रंग देखने को मिल रहा है आपको बता दें राम मंदिर में सुबह से ही जय श्री राम की जय घोष के साथ श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शन कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राम मंदिर में अन्नपूर्णा मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे इसके बाद ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री के स्वागत के लिए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके स्वागत को पहुंचे हैं सड़क मार्ग से वह रामनगरी पहुंचेंगे लगभग 4 से 5 घंटा वह रामनगरी में रहेंगे। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।