अयोध्या में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और बेसिक शिक्षा परिषद के सदस्य योगेश त्यागी ने कहा कि सरकार अंधेरे में थी और अति आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर रही थी। ऐसे में राज्य के बेसिक शिक्षकों ने सरकार की आंखें खोलने का काम किया है, अब उसे दिखाई देने लगा है। बेसिक शिक्षकों की एकजुटता का नतीजा रहा कि विभाग में जारी किए गए ऑनलाइन हाजिरी के तुगलकी आदेश को वापस लेना पड़ा। पुरानी पेंशन के लिए हम लड़ रहे हैं। केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि एनपीएस अच्छी नहीं है। इसमें सुधार के लिए यूपीएस लाना पड़ा है। पेंशन के अधिकार के लिए आगे भी संघर्ष करते रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम में जाते समय अयोध्या में रुके थे। यहां बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने उनका स्वागत किया।