फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी अयोध्या में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई जुमे की नमाज

Bhupendra Singh Updated Fri, 13 Mar 2026 04:17 PM IST

अयोध्या शहर की टाट शाह मस्जिद में शहर इमाम मौलाना समसुल कादरी के नेतृत्व में नमाज पढ़ी गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अलविदा की नमाज में भाग लिया। नमाज के दौरान दुनिया में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी गई। ईरान-अमेरिका के बीच तनाव को लेकर युद्ध समाप्त होने की भी दुआ की गई। शहर इमाम ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने देश में आजादी और सलामती से रहने का हक है। उन्होंने कहा कि भारत अमन, भाईचारे और सौहार्द का देश है, जहां सभी को अपने त्योहार मनाने की आजादी है। शहर इमाम ने बेहतर व्यवस्था के लिए अयोध्या जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। चांद दिखने के आधार पर ईद की तारीख तय होगी—गुरुवार को चांद दिखा तो जुम्मे के दिन ईद, नहीं दिखा तो शनिवार को ईद मनाई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें