फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला के दर्शन को पहुंचे बंगलुरु के श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस पलटी, 10 लोग घायल

वृंदावन से रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे बंगलुरु के श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर निजी बस गड्ढे में पलट गई। बारिश के दौरान बस के शीशे पर वाइपर नहीं चल रहा था। ऐसे में ठीक से दिखाई न देने से हादसा हो गया। संयोग रहा कि बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। जबकि, सात यात्रियों को मामूली चोट लगी है। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में किया गया। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर यह हादसा हुआ। बंगलुरु के श्रद्धालु वृंदावन होते हुए अयोध्या रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे। गुरुवार की तड़के करीब 3:00 बजे के हादसा हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें