फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार किए, 22 जुलाई को होगी अगली बैठक

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की लंबी और महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट का लगभग पूरा कोरम मौजूद रहा। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास समेत ट्रस्ट के सभी प्रमुख सदस्य, निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेद्र दास तथा ट्रस्ट के संविधान का प्रारूप तैयार करने वाले 99 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता के. परासर भी पूरी बैठक में उपस्थित रहे। कुछ सदस्यों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेकर कोरम पूरा किया। बैठक के बाद ट्रस्ट की ओर से जानकारी दी गई कि राम मंदिर निर्माण 500 वर्षों के संघर्ष, असंख्य बलिदानों और करोड़ों रामभक्तों की आस्था का परिणाम है। ऐसे में दानपात्रों से चढ़ावा चोरी का मामला पूरे समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट इस घटना से बेहद आहत है और दोषियों को कठोर दंड मिलना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें