फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन मकान पर एडीए का अंतिम नोटिस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने उनकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम निर्माणाधीन भवन पर अंतिम नोटिस चस्पा किया है। प्राधिकरण के अनुसार, तीन जुलाई को जारी नोटिस के बावजूद न तो कोई जवाब प्रस्तुत किया गया और न ही निर्माण से संबंधित स्वीकृत या शमन मानचित्र उपलब्ध कराया गया। अब मामले में 15 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है। एडीए ने सुप्रिया मिश्रा को अंतिम अवसर देते हुए निर्देश दिया है कि वे निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित हों। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक जवाब या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो नियमानुसार निर्माणाधीन भवन को सील करने सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें