फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में आरोग्य मेले के दिन भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सैदपुर पर लटका मिला ताला

अयोध्या में रुदौली स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार की ओर से प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है, लेकिन सैदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले के दिन भी ताला लटका मिला। अमर उजाला की टीम ने रविवार को दोपहर 2:30 बजे अस्पताल का रियलिटी चेक किया तो केंद्र बंद मिला। अस्पताल के बाहर ताला लटकने से मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा। भरतपुर गांव निवासी अंकित सिंह सर्दी-जुकाम और बुखार की दवा लेने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल बंद मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। इसी तरह रविनंदन सिंह भी दवा लेने आए थे, लेकिन उन्हें भी अस्पताल पर ताला लटका मिला। सरकार की ओर से आरोग्य मेले के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र की यह स्थिति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में डॉ. जितेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आरोग्य मेला सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलता है। सवाल यह है कि जब निर्धारित समय में स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगी थी तो दोपहर 2:30 बजे अस्पताल पर ताला क्यों लटका मिला?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें