फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में नवीन मंडी सदर में धान खरीद शुरू, 2441 रुपये मिलेगा भाव

अयोध्या में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत सोमवार से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। नवीन मंडी सदर स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र सहित शहर में 77 केंद्र बनाया गया है जहाँ पर खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से खरीद की व्यवस्था की गई है। इस बार सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। क्रय केंद्र पर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक धान की खरीद होगी। खरीद की प्रक्रिया 28 फरवरी तक चलेगी। किसानों को धान बेचने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। किसानों को उतराई, छनाई और सफाई के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त दिए जाएंगे। धान खरीद में किसी तरह की समस्या होने पर किसान विभाग के टोल फ्री नंबर 18001800150 पर शिकायत कर सकते हैं। केंद्र पर खरीद से संबंधित जानकारी और शिकायत के लिए भी संपर्क नंबर प्रदर्शित किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें