फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नृपेंद्र मिश्र बोले- मनमोहन सिंह ने वर्ष 1991 में ही रख दी थी 2047 के विकसित भारत की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में वर्ष 2014 से 2019 तक उनके प्रधान सचिव रहे नृपेंद्र मिश्र ने अयोध्या में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मैंने डॉ. मनमोहन सिंह के भी अधीन कार्य किया था। आज हम लोग जिस स्थिति में हैं और जो हम लोग कहते हैं कि वर्ष 2047 तक हमारी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी, हम विकसित देश होंगे, इसकी आधारशिला निश्चित रूप से वित्त मंत्री की हैसियत से डॉ. मनमोहन सिंह ने रखी थी। वर्ष 1991 में उन्होंने भारत के आर्थिक इतिहास को नया मोड़ दिया। मेरा उनके प्रति शत-शत प्रणाम है। नृपेंद्र मिश्र पीएम मोदी के प्रधान सचिव रहने के साथ दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष, केंद्रीय दूरसंचार सचिव और केंद्रीय उर्वरक सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं। वर्ष 2021 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। इस समय वे राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें