अयोध्या में भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार ने कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए मौलाना साजिद रशीदी के कथित बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने तीखी टिप्पणी की, जिसके बाद कहा कि उनका काम अपने मुद्दों पर है और उन्हें मौलाना के बयान से कोई लेना-देना नहीं है। कटियार ने कहा कि कुछ लोग बेवजह विवादित बयान देते रहते हैं। उन्होंने कांवड़ यात्रा के लिए सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं का बेहतर स्वागत होना चाहिए और प्रदेश में इसकी अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से बेहतर सड़कें बनवाने का भी उल्लेख किया और कहा कि इससे कांवड़ यात्रियों समेत आम लोगों की यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित हुई है।