फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपत राय के कथित बयान पर एफआईआर की मांग, थाने में शिकायत

Bhupendra Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 01:26 PM IST

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के खिलाफ राम जन्मभूमि थाना में एक बार फिर शिकायत दर्ज कराने का प्रार्थना पत्र दिया गया है। राम जानकी मंदिर के महंत संत दास ने आरोप लगाया कि चंपत राय ने भगवान श्रीराम के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। महंत ने दावा किया कि कथित बयान की वीडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपी गई है और उसके आधार पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत के बाद उन्होंने थाना परिसर के बाहर समर्थकों के साथ नारेबाजी भी की। महंत संत दास ने अयोध्या में भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण से जुड़े मामलों में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें