जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अयोध्या के व्यापारियों ने संवेदना व्यक्त करने के लिए अपनी दुकानों को बंद करने के साथ पूरी बाजार को बंद करवा दिया है। व्यापारियों में खासा आक्रोश है। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। व्यापारियों ने कहा कि हम उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपना परिवार खोया है। हमारी पूरी संवेदना उन परिवार के साथ है। इस दौरान अवि आनंद, कमल कौशल, सुशील मध्यान, तेजेंद्र सिंह, अजय अग्रवाल समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।