फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- मेरे दादा, पिता, भाई और मामा सबके नाम से राम जुड़ा, हम सभी राममय

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे जितनी बार आएं, चाहे जितने मंत्री लगा दें लेकिन मिल्कीपुर की जनता ने तय कर लिया है कि अवधेश प्रसाद के पुत्र सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को ही विधायक बनाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे एक बार आएं, 10 बार आएं, चाहे रोज आएं लेकिन मिल्कीपुर की जनता पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 2027 के चुनाव का रास्ता मिल्कीपुर से ही निकलेगा। यहां से एक संदेश जाएगा कि 2027 के चुनाव में भाजपा का सफाया होगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। वहीं, राम मंदिर में दर्शन के सवाल पर सांसद ने कहा कि मेरा तो पूरा परिवार राममय है। मेरे पूर्वजों का नाम राम से ही शुरू होता है। मेरे बाबा का नाम, मेरे पिता का नाम, मेरे मामा का नाम और मेरे ससुर के नाम के आगे व पीछे राम लगा हुआ है लेकिन भाजपा के किसी नेता के नाम के आगे और पीछे राम नहीं है। अपवाद के रूप में छोड़ दिया जाए तो एक दो नेताओं के नाम के आगे और पीछे राम हो सकता है। यहां तो पूरा राममय है। हम सौभाग्यशाली हैं कि मेरे बाबा से लेकर पिता से लेकर ससुर तक सबके नाम के आगे और पीछे राम का नाम लगा हुआ है। हमारे रोम रोम में राम हैं। हमारी विचारधारा मर्यादा पुरुषोत्तम राम से जुड़ी है जिस मर्यादा को भाजपा ने विखंडित किया है उस राम की मर्यादा को केवल अयोध्या में ही नहीं पूरे देश में स्थापित करने का काम करूंगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें